Loading...

ताज़ा ख़बर

शौक में डूबा ऊधम सिंह नगर पुलिस परिवार श्रद्धांजलि अर्पित की

M SALEEM KHAN रिपोर्टर
16 अगस्त 2026, 06:57 AM
4 व्यूज़
शौक में डूबा ऊधम सिंह नगर पुलिस परिवार श्रद्धांजलि अर्पित की

बीते शनिवार को देर रात बाइक से गश्त कर रहे कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात एक सिपाही की सिडकुल सड़क पर अचानक सामने आए जानवर से टक्कर होने के बाद मौत हो गई।

इस हादसे से ट्रांजिट कैंप कोतवाली सहित पुलिस प्रशासन में शौक की लहर दौड़ गई, दोपहर बाद मृतक सिपाही का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस लाइन में मृतक सिपाही के स्वजनों के साथ उसे भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

और पार्थिव शरीर को उसके पृतक निवास हल्द्वानी ले जाया गया, मिली जानकारी के मुताबिक स्थाई तौर पर मित्र पुरम जवाहर नगर हल्द्वानी के रहने वाले 41 वर्षीय भुवन चंद्र आर्य पुत्र मनीराम रूद्रपुर की ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात थे।

और शुक्रवार की मध्य रात्रि को बाइक पर सवार होकर रात्रि गश्त कर रहे थे, शनिवार की देर रात पुलिस को जानकारी मिली कि सिडकुल सड़क पर एक पुलिस कर्मी लावारिस जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप पुलिस त्वरित मौके पर पहुंची और भुवश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां भुवन की मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई पुलिस आला अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर सारी जानकारी ली।

और मृतक भुवन चंद्र आर्य को श्रद्धांजलि देने के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर भेज दिया गया।